• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / DIWANGI – PART – XVIII

DIWANGI – PART – XVIII

Published by Durga Prasad in category Hindi | Hindi Story | Love and Romance with tag anger | woman

Flower-Frangipani-pink-white

Hindi Love Story – DIWANGI – PART – XVIII
Photo credit: kseriphyn from morguefile.com

नंदू सवाल दागने में बाज नहीं आया |
आप अब दुसरी कहानी कब सुनायेंगे ?

अबे गधे की … ? मुझे क्या भाट समझ रखा है ? मूड बनेगा तब ही तो सुना पाऊंगा | कहानी सुनाना क्या गुड़ियों का खेल है ? बहुत दिमाग खपाना पड़ता है तब जाकर कोई कहानी बनती है | बन जाने के बाद भी कहानी सुनाने के लिए कलाकारी की आवश्यकता होती है | इन्तजार करो , मूड बनते ही … ?

गला सुख रहा | एक बोतल फ्रिज से मिनरल वाटर निकाल कर ले आ जल्द | यहाँ गला सुख रहा है और इसकी जैसी गाड़ी छूट रही है |
मुझे क्या गोवर्धन समझ बैठा है ? नालायक !

मेरे मुहँ से कभी भी इस तरह के अपशब्द नहीं सुने थे , आज सुनकर भौचंक रह गया कि मालिक को क्या हो गया है |

मेरे प्रिये पाठकों ! आप मेरी मनोदशा का इस बात से अंदाज लगा सकते हैं कि मैं रातभर जागता रहा – एक जवाँ , हसीं , खूबसूरत नारी की रखवाली करता रहा और काठ की मूर्तिवत बना रहा | अपने मन को बहकने से रोकता रहा हर पल – हर घड़ी पर मेरी इन्द्रिओं का … आप को किस भाषा में समझाऊँ कचूमर निकर गया | इन्हीं सबों का रिएक्सन (प्रतिक्रया) का परिणाम था कि मैं नंदू पर नाहक व बेवजह बरस पड़ा |

यहाँ न्यूटन का थर्ड लो “ प्रत्येक क्रिया की विपरीत प्रतिक्रया होती है |” मुझपर हावी हो गया |

वाटर बोतल नहीं मिल रहा है ?
अबे ! चल हट | ई का है एक नहीं दस – दस | गधा कहीं का ! फ्रीज़र भी होता है हरेक फ्रिज में , देखा था ?
नहीं
अक्ल बहुत है , लेकिन इस्तेमाल नहीं करते हो और यदि इस्तेमाल न करो तो दिमाग में जंग लग जाता है | समझे ?
समझ गया |
यही बतिया दस साल से दोहराते आ रहे हो , हाँ , समझ गया , खाक समझे ?
जी भर के पानी पी लिया और फिर कहानी को सुनाने इत्मीनान से बैठ गया | ई नंदुआ वगैर सुने नहीं मानेगा ? अब मुझे थकान की अनुभूति होने लगी थी , आँखें झपक रहीं थीं कभी – कभार | तन बोझील और मन बेकाबू !

अब मुझसे संभव नहीं है कि कहानी सुना सकूं | चला मैं सोने |
कैसे जायेंगे सोने ? रात को मैडम के साथ … ?
दो बुझौवल देता हूँ :
चलो पूछो |

एक जानवर ऐसा , जिसके दूम पर पैसा ,
सर पर है ताजगी , बादशाह के जैसा |
बादल देखे , छम – छम नाचे अलबेला मस्ताना |

बूझिये या हथियार डाल दीजिए |
मैंने एक फिल्म में यह बुझौवल सुनी थी | फट से उत्तर दे दिया : मोर
इसका तो उत्तर सही दे दिए |
दुसरा भी दे दीजिए तो जाने ?
क्या हारोगे ?

आपको घुगनी – मुढ़ी खिलाऊंगा , बाहर ठेले पर बिकता है |
तो पूछो |
हरी थी मन भरी थी , लाख मोती जड़ी थी ,
राजाजी के बाग में दोशाला ओढ़े खड़ी थी |
कच्चे – पक्के बाल थे उसके , मुखडा था सुहाना |
बोलिए क्या है ?
भुट्टा | सही है या गलत है ?
सही है |
सही है तो चलो खिलाओ | भूख भी लगी है जबरदस्त |
घोषाल बाबू के आने में दो घंटे लग सकते हैं | अनारकली से वेज – बिरयानी , मटर – पनीर , मंचूरियन , सलाद …
आज तुम मेरे साथ जीमोगे |
मेरा गधा जन्म … ?
चलो गधा से तो घोड़ा बन ही जाओगे | शक – शुबह की कोई गुन्जाईस नहीं है इसमें |

तो चलो बाहर वहीं खड़े – खड़े हाथ साफ़ करते हैं घुघनी – मुढ़ी पर |
हम बाहर आ गए और घुघनी – मुढ़ी दो दोने में लिए और भूखे शेर की तरह टूट पड़े | मोड़ पर सावजी के यहाँ दो प्याली गरमागरम चाय ली और चुस्की ले लेकर पीते रहे | नंदू मेरी ओर देख रहा था कि मैं अब क्या करता हूँ | मैंने दस रुपये निकालकर दिए और चलते बने |

###

लेखक : दुर्गा प्रसाद | तिथि : ११ सेप्टेम्बर २०१६ | दिन : रविवार |
Contd. To XIX…


Read more like this: by Author Durga Prasad in category Hindi | Hindi Story | Love and Romance with tag anger | woman

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube