• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Har Sawaal Ko Tere Hum

Har Sawaal Ko Tere Hum

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag body | Love | thought

This Hindi poem highlights the Love of two Lovers in which the beloved converted the questions of His Lover into a thought and then made a sensual fantasy of her Love to get into a dreamy night.

love-making-bed-romantic-couple

Hindi Romantic Poem
Photo credit: veggiegretz from morguefile.com

हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ,
अपने ख्यालों में तेरे ख्यालों की  ………. एक महक सजाते चले गए ।

 

तूने रेत से तपते बदन की ……… जो एक मिसाल दी ,
हमने उस बदन पे अपने  ……….  शब्दों की दी एक झड़ी ,
हर शब्द से हम अपने  ……… तेरे गीत गाते चले गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।

 

तेरा बार-बार पूछना हमसे  ……… कि हम हैं क्यूँ  ……… इतने बेमिसाल  ,
जो हज़ारों मील से भी पहचान लेते हैं   ……….  तेरी साँसों का ब्रह्मजाल ,
हम हर साँस को तेरी  ……… अपनी साँस में मिलाते गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।

 

तेरे चेहरे का वो पसीना  ……… तेरे जिस्म की वो हरकत ,
हर बार बेचैन करती थी हमें  ……….  दूर से दूर तलक ,
हम उस जिस्म को तेरे ……… अपने अंदर उतारते चले गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।

 

तेरा रोम -रोम कँपकँपाता हुआ  ……… करता इधर भी एक हरकत ,
हम कहें या ना कहें  ……….  पर भीगते थे फलक तक  ,
हर फलक पर हम अपने इश्क़ की ……… एक कहानी बनाते चले गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।

 

तेरा रूठ कर सँभल जाना हमें ……… करता रहा परेशाँ  ,
कि क्यूँ बहारें रोक दी तुमने ……….  जिन पर टिका था वो समाँ   ,
फिर उस समाँ को याद करके हम भी ………कुछ देर सँभल गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।

 

जिस्मों का और जान का ये ……… अधूरा सा मिलन ,
कितने ख्यालों को जन्म दे  ……….  जिनकी बुझ ना सकी अगन  ,
हम उस अगन को अपने दिल की  ………एक ठंडक देते चले गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।

 

इन सवालों में ही तो छिपी होती है  ……… एक अनोखी सी तपन  ,
तुम जितने ज्यादा सवाल करते हो ……….  ये उतने और दे सपन  ,
हर सपन में हम तेरे तुझे   ………बेइन्तिहाँ पुकारते चले गए ,
हर सवाल को तेरे हम ……… एक ख्याल बनाते चले गए ।।

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag body | Love | thought

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube