• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Ye Mard Matlabi

Ye Mard Matlabi

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag man | Society

two-candle

Hindi Social Poem – Ye Mard Matlabi
Photo credit: colossus from morguefile.com

हर रूप को परखा …… हर रूप में पाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

पहले पिता बन के ……… इसने अधूरा फ़र्ज़ निभाया ,
इसके अंश होने का ………. बार-बार हिसाब था चुकाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

भाई के रूप में ……… इसने बचपन में बहकाया ,
और जब बाँटनी पड़ी दौलत ………. तब इसने ही मुँह था चुराया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

एक दोस्त बन के ये ……… जब यौवन में संग आया ,
धीरे-धीरे इसने अपनी ………. दोस्ती की कीमत का मोल लगाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

जीवन-संग बंध के इसने ……… वासना को था पाया ,
कभी तन पे तो कभी मन पे ……… लगी थी ग्रहण की छाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

ससुर के रूप में ……… हरदम लाभ था इसमें समाया ,
कभी बहाने से तो कभी लाचारी से …….. अपना जीवन था कटवाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

देवर बन के जब ……… ये अनोखे रूप में आया ,
अपने घर में रहने के रौब से ……. इसका पौरुष था गरमाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

जीजा के रूप का ……… बयाँ अजीब है यारा ,
दीदी के संग इसने ……. आधा अधिकार था जमाया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

अंतकाल में पुत्र रूप पा ……… सोचा था जीवन है सफल पाया ,
यहाँ भी इसके लालच ने ……. छीन ली बची-कुची माया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

इस संसार में मर्दों को ……… आज भी मिलता है कोटा सारा ,
औरत चले गर उसके संग ……. तो उन्हें होता नहीं गँवारा ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।

मैंने जब भी मर्दों को ……… किसी भी रूप में परखा तो पाया ,
कि इस “मर्द” बनाम शब्द से ……. एक ज़लज़ला अक्सर है आया ,
ये मर्द मतलबी ……… इसकी है बुरी माया ।।

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag man | Society

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube