• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / MAIN HOON LANGOOR

MAIN HOON LANGOOR

Published by MISHRA BRAJENDRA NATH in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag city | jungle | monkey | village

forest-flower-yellow

Two Hindi Poems
Photo credit: Schick from morguefile.com

मैं हूँ  लंगूर, मैं हूँ लंगूर: This poem is about the feelings of  an ape(monkey) who has  lost his way and entered the township which is nothing but jungle of concrete.

वनों, बागों , बागीचों से ,

भागता , फिरता पहुंचा हूँ ,

कंक्रीट के जंगल में ,

भटकता इतनी  दूर।

मैं हूँ  लंगूर, मैं हूँ लंगूर।

 

पेड़ों  की  डालों पर चढ़ता ,

झूलता, झूमता उन झूलों पर ,

इतराता , इठलाता , मटकता चलता,

सुगंध  लेता उन फूलों पर,

लय में  नाचता जैसे मयूर।

मैं हूँ लंगूर, मैं हूँ लंगूर।

 

तेरे  इशारों  पर नाचा

मैं तो  हूँ सीधा – साधा ,

कूदता, फांदता   और  हंसाता,

अपना मजाक बना डाला।

क्या  मेरी अदायें भायी मेरे हुजूर ?

मैं हूँ लंगूर , मैं हूँ लंगूर।

 

राम की सेना का अंग बना,

लड़ा   क्रूर रावण से युद्ध,

मेरा  बल अतुलित ब्याप्त  है ,

आसुरी शक्तियों  के विरुद्ध।

जहाँ   भी अत्याचार हुआ,

मैं जा पहुंचता हूँ जरूर।

मैं हूँ लंगूर , मैं  हूँ लंगूर।

 

वन उजाड़  डाले मानव ने ,

और  उजड़ते  ही  जा रहे ,

कहाँ रहूँ मैं , कैसे रहूँ मैं ,

समाधान कोई भी नहीं पा  रहे।

क्यों   मनुष्य बन गया क्रूर?

मैं हूँ लंगूर , मैं  हूँ लंगूर।

 

अब  मैं  जाता नहीं राम

की कथा जहाँ होती है ,

पीले  पत्तों  के   बीच  मौन,

मेरी ऑंखें बस यूँ रोती हैं।

जी  लिया  बहुत अब मेरे राम,

अब  चला  यहाँ  से बहुत दूर।

मैं हूँ लंगूर , मैं  हूँ लंगूर।

***

 

हरियाली के गावं : This poem is about the feelings of a tree which has dried . But it is still standing  within the greenery all around.

यति जैसे खड़े हैं हम,

हरियाली के गावं।

 

मैं भी कभी हरा – भरा था,

देता था मैं  छाँह ,

बच्चे झूलते डाल पकड़कर ,

जैसे पिता की बाँह।

 

मेरी जड़ें भी खूब गड़ी थी,

धरती के अंदर तक,

इसीलिये हिलते  नहीं कभी,

अंधड़ में मेरे  पांव।

 

यति  जैसे खड़े हैं हम,

हरियाली के गावं।

 

असमय  ही अब  उम्र ढल गयी,

पोषण कहाँ हो रहा   मेरा ,

पत्ते पीले झड़े  जा रहे ,

पंछी  को  नहीं ठाँव।

 

यति  जैसे खड़े हैं हम,

हरियाली के गावं।

 

कितना सुखी होता था मैं,

फलों का देकर अवदान ,

सुग्गे भी अब नहीं आ रहे ,

कौओं की नहीं काँव  –  काँव।

 

यति  जैसे खड़े हैं हम,

हरियाली के गावं।

 

दर्द कहूँ मैं किससे अपना ,

देने  को  अब  कुछ भी नहीं है ,

जीवन रीता बीत जा रहा ,

अब करने को कुछ भी नहीं है।

 

तने खोखले  होते  जा रहे,

छाल भी तो अब नहीं रही,

जड़ें पड़ गयी ढीली अपनी ,

ठूंठ ही बस अभी बच रही।

 

इसीलिये अब नहीं रहना ,

शिथिल हो रहें पांव ,

देता हूँ मैं दुआ तुझे अब ,

हरा – भरा  रहे तेरा गांव।

 

यति  जैसे नहीं खड़े हैं हम,

हरियाली के गावं।

 

तुझे मुबारक , तुझे मुबारक ,

तेरा अपना गांव ,

तेरा हरियाली का गावं ,

तेरा हरियाली  का गावं।

*****

— ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, 3A, सुन्दर गार्डन, संजय पथ, डिमना रोग, मानगो, जमशेदपुर।

मेतल्लुर्गी*(धातुकी)   में इंजीनियरिंग ,   पोस्ट  ग्रेजुएट  डिप्लोमा  इन  मार्केटिंग मैनेजमेंट ।  टाटा स्टील  में  39  साल  तक   कार्यरत । पत्र पत्रिकाओं में टेक्निकल और  साहित्यिक  रचनाओं  का  प्रकाशन । सम्प्रति  जनवरी  से  ‘रूबरू दुनिया ‘ भोपाल  से  प्रकाशित  पत्रिका  से जुड़े है । जनवरी 2014 से सेवानिवृति के  बाद  साहित्यिक  लेखन कार्य  में  निरंतर  संलग्न ।

***

Read more like this: by Author MISHRA BRAJENDRA NATH in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag city | jungle | monkey | village

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube