• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Poetry / Kanyadaan

Kanyadaan

Published by praveen gola in category Poetry with tag daughter | marriage | pain | parents

Hindi-Poem-father-daughter-back

Kanyadaan – Hindi Poem
Photo credit: taliesin from morguefile.com

“कन्यादान’– “महादान” ….
कहते हैं- ज्ञानी-विद्वान ,
कर दो पीले, बेटी के हाथ ,
पूरे हो मन के, सब अरमान |

“गंगाजी” में नहाकर आयो …
अपने मन में ख़ुशी मनाओ ,
पाल-पोस कर बड़ा किया था,
सौंप दिया अब दूजे धाम |

बाप की किस्मत, फिर से चमकी…
माँ की भी,सरदर्दी छूटी….
बेटी चली गयी ससुराल …
रहना पड़ेगा अब, वंही हर-हाल |

बेटी के मन को,जान सका न कोई ….
नए घर में बेचारी, बनाकर रसोई ….
जब थक कर याद करती ,अपने माँ-बाप को …
तो दुःख-सुख बांटने वाला भी ,मिला न कोई |

धीरे-धीरे रंग बदलते …
ससुराल वालों के तेवर बिगड़ते ,
बात-बात में ताने कसते ,
जा सकती हो वापस, अपने घर के रस्ते |

जब बात उससे ,सही न गयी ,
तो मन में ठानी ,कि अब हो गयी अति …
बाँध कर अपना बोरिया-बिस्तर ,
लौट चली बाबुल कि गली |

घर कि चोखट पर,जाकर देखा…
पापा के गुस्से को, आते देखा…
माँ कि भी थी ,कुछ व्यथा निराली …
की क्यों लौट आयी ,फिर से बेटी हमारी ?

उसके दर्द को किसी ने, न जाना …
बस देने लगे सब,उसको ताना ….
कि बचपन से ही, उसे आता है न निभाना ….
आज हो गया पूरा,ये भी सपना पुराना |

तुमसे हमें अब, कोई “मोह” नहीं है ….
“कन्यादान” किया है तुम्हारा ….
“दान” का मतलब, समझो जरा तुम….
जिसे देकर न बचता है, कोई रिश्ता हमारा |

सुनते ही वो , अवाक रह गयी ….
“बेटी’ तो छोड़ो ,”वस्तु” बनकर सिर्फ रह गयी ,
झूठा हो गया आज सारा ,वेड-पुडान हमारा….
जो “कन्या’ को “वस्तु ‘ बनाकर रखता है ,तमाम उम्र सारा |

दान किया माँ-बाप ने, तो “वस्तु” बना दिया ,
कहते थे जिसे “कन्या’,उसका “दान” करा दिया….
गर पहले पता होता कि ,ये शादी नहीं “दान” है मेरा ,
तो रह लेती वंही, जहाँ पर हो रहा था “अपमान” मेरा |

पर इतना जरूर कहूँगी इन् समाज के ठेकेदारों से …..
कि शादी के धारणाये बदलो, अब बदलते हुए विचारो से …
गर कहते हो कि -करते हो सच्चा प्यार ,अपनी “कन्या” से …..
तो “कन्यादान” न देकर ,”कन्या सम्मान ” करो अपने उज्जवल हाथों से ||
***

Read more like this: by Author praveen gola in category Poetry with tag daughter | marriage | pain | parents

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube