It’s a Hindi love poem which motivates you to love all beautiful creations of god on this earth, whether its life, family, world, nature, sorrow,happiness,god himself and so on. Be optimistic in your life then only you can feel the real beauty of this universe.

Hindi Poem – Ishq kya hai ?
Photo credit: gracey from morguefile.com
इश्क़ क्या है?
इश्क वो अफ़साना है, जिसे दिल ने लिखा
इश्क वो दरिया है, जो समंदर सा गहरा
इश्क वो पल है, जो कभी न ठहरता
इश्क वो बहार है, जो सदा रहे बरकरार
इश्क वो बंधन है, जो सबसे प्यारा
इश्क वो ज़ायका है, जो है बड़ा लज़ीज़
इश्क वो गोरी है, जो अपने यौवन में खोई
इश्क वो मदीरा है, जो मदहोश कर दे
क्या अब भी बताएँ, के इश्क क्या है?
इश्क वो शहद है, जो बेहद मीठी
इश्क वो सफ़र है, जो है सबसे सुहाना
इश्क वो क्षितिज है, जो है अनंत
इश्क वो दीवानगी है, जो दीवाना बना दे
इश्क वो शम्मा है, जो परवाना बना दे
इश्क वो गगरी है, जो छलकती ही रहती
इश्क वो शायरी है, जो है लाजवाब
इश्क वो खुशबू है, जो है मदमस्त
इश्क वो तरन्नुम है, जो है गायकों की आवाज़
इश्क वो मंदिर है, जहाँ भगवान् रहते
क्या अब भी बताएँ, के इश्क क्या है?
इश्क वो फिज़ा है, जो है बेहद रंगीन
इश्क वो मुसाफिर है, जो कभी न थकता
इश्क वो मुस्कान है, जो खुशियाँ बिखेरता
इश्क वो आत्मा है, जो है अमर
इश्क वो डगर है, जहाँ बिछरे मिलते
इश्क वो खूबसूरती है, जो दीवाना बना दे
इश्क वो लैला है, जो मजनू बना दे
इश्क वो इबादत है, जो इश्वर को मंज़ूर
क्या अब भी बताएँ, के इश्क क्या है?
इश्क वो गीत है, जिसमे सुर,लय,और ताल है
इश्क वो कविता है, जो कवि बना दे
इसलिए मेरे दस्तों! अगर इश्क है
तो दिल खोल के कहो-:
है इश्क! मुझे अपने भगवान् से,
है इश्क! मुझे अपने जीवन से,
है इश्क! मुझे अपने परिवार से,
है इश्क! मुझे इस जहान से,
है इश्क! मुझे उन सब से जो इश्वर ने मुझे दिया,
चाहे वो सुख हो या दुःख,आशा हो या निराशा,
और तब देखना जिंदगी कैसे हँसते-खेलते कट जाएगी |
हाय! क्या बताऊँ, के इश्क क्या है?
इश्क करो तो जानो, के इश्क ही सबकुछ है |
***