• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Ek Naya Kaarvaan

Ek Naya Kaarvaan

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Dreams | journey | Life | smile

boat-yatch-sea

Hindi Poem – Ek Naya Kaarvaan
Image© Anand Vishnu Prakash, YourStoryClub.com

कुछ साल पहले मैं खड़ी थी अकेली … बिलकुल अकेली ,
फिर एक हाथ आया ,
मुझे खींच उसने बाहर निकाला ,
और एक कारवाँ बनता चला गया ।

कारवाँ बनने की …….. ये एक कहानी ,
जिसने थी सुनी ……. उसे हुई बहुत हैरानी ,
सिर्फ एक हाथ ने …… जो था कर दिखाया ,
हज़ार हाथों का दिया था ……… उसने अकेले सहारा ।

ये सहारा नहीं था …… पड़ा उसको महँगा ,
ये एक हौसला था ……… एक अच्छी नीयत का ,
जिसमे थी एक चेहरे की ……… भोली सी हस्ती ,
जिसमे मिलती थी दूसरे एक चेहरे को ……… नई बस्ती ।

वो चेहरा जो था कभी ….. मुरझाया हुआ सा ,
उस चेहरे को खिला …… उसने जादू किया था ,
एक जीने की आशा को …….. जगा कर किसी के दिल में ,
वो हँसता रहा ……… मन ही मन में अपने ।

उसके समझाने का ऐसा …….. एक असर सा हुआ ,
वो मुरझाया सा चेहरा ……. खिल के फूल बन हँसा ,
अपने आने वाले ……. एक भविष्य को सजाकर ,
मैं चल पड़ी …… जहाँ खुशियाँ हों हर जगह पर ।

जहाँ पहले थी ……… एक दिशा अँधेरी ,
पर दिखने लगी थी …….. अब हर दिशा सुनहरी ,
उस दिशा पर चलके ……… मिला एक किनारा ,
जहाँ औरों ने भी ……… अब दिया था सहारा ।

हम अकेले जब खड़े हो …… इस जीवन सफर में ,
तब एक हाथ ही होता ……… जो पकड़ता इस डगर में ,
वो खींचता तब हमें …… पूरा दम लगा के ,
ये हम पर है कि हम चढ़ते ……… कितना ज़ोर लगा के ।

वो छोटा सा सहारा ……. बन जाता तब एक सवेरा ,
जो करता है दूर ……… इस जीवन का अँधेरा ,
पर उस सहारे को पाना भी …… एक किस्मत का मौका ,
क्योंकि कभी-कभी उसमे भी …….. मिल जाता है धोखा ।

इसलिए कोई हाथ तुम्हारी ओर …….. जब कभी बढे ,
तब उस हाथ को पहचान …….. पूरे करना अपने सपने ,
बस उस हाथ में कभी भी ……… अभिमान मत लाना ,
और उस हाथ के सहारे …….. एक नया कारवाँ तुम बनाना ।।

###

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Dreams | journey | Life | smile

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube