• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / A Deep Moat

A Deep Moat

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Dreams | husband | wife

This Hindi poem highlights the dominating nature of an Indian Husband where He always tried to win His wishes and Overpowered His wife . Though the wife is not so much innocent but still She accepted His wishes due to loyalty and entered Herself knowingly into a deep moat.

woman-back

Hindi Poem – A Deep Moat
Photo credit: ecerroni from morguefile.com

दो कदम भी चलूंगी कैसे  ……… जब आगे दस फ़ीट गहरी  …………. लम्बी ,काली एक खाई है ,
जितना भी मैं खुद को बाहर निकालूँ  ……. उतनी ही ज्यादा दिखती मुझे  …… उनकी बेवफाई है ।

 

बना ना सकी खुद की पहचान अब तक  …… ये सोच कर  …… दिल जलता है ,
जब अपने छोटों की पहचान देखूँ   ……… तो खुद के हालातों पर  ………. ये रंज करता है ।

ऐसा नहीं है ……… कि मुझमे कमी है अब भी ………… किसी हिम्मत और हौसले अफज़ाई की ,
बस फिर भी कदम पीछे हटते हैं  ……. जब भी सोचूँ मैं  …… उनकी बेवफाई की ।

जब भी छूने की कोशिश मैं करती …… ऊँचाई  …… उस आसमान की  ,
तब ही वो बढ़कर मिटा देते  ……… मेरे हाथों पर उभरी रेखाएँ  ……….  भाग्य के नाम की  ।

मन मसोस कर  ………तब मैं अलविदा कहती  ………… अपने ख़्वाबों में बुने ख्यालों को  ,
और फिर यथार्थ में वापस लौट आती   ……. कफ़न उड़ाने …… अपनी मरती हुई सी इच्छाओं को ।

 

दो कदम भी चलूंगी कैसे  ……… जब आगे दस फ़ीट गहरी  …………. लम्बी ,काली एक खाई है ,
जितना भी मैं खुद को बाहर निकालूँ  ……. उतनी ही ज्यादा दिखती मुझे  …… उनकी बेवफाई है ।

 

नए सपने बुनने से पहले  ………अब तो पैरों में भी  ………… एक कंपन होता है  ,
उनकी “ना” सुनने की आदत से  ……. ये दिल अंदर ही अंदर घुट के  …… कहीं रोता है  ।

तब मर जाती है वो गर्म जोशी  …… धीरे-धीरे से   …… कहीं हवाओं में  ,
और फिर से खुद को क़ैद करके   ……… बन जाती मैं एक पंछी  ………. बैठा जो कहीं लताओं में  ।

कभी-कभी ये दिल करता है ………कि नापने उतरूँ  ………… उस दस फ़ीट गहरी और लम्बी-काली खाई को  ,
जो रोकती है अक्सर मुझे चलने से   ……. दो कदम साथ ले …… अपनी परछाई को ।

इसलिए मुझे उड़ने की चाह नहीं होती   …… हर उड़ान से  ………. अब डर लगता है   ,
एक सीधी -साधी ज़िंदगी में   ……… भयानक तूफ़ान आने का   ………. हर बार संकट लगता है ।

 

दो कदम भी चलूंगी कैसे  ……… जब आगे दस फ़ीट गहरी  …………. लम्बी ,काली एक खाई है ,
जितना भी मैं खुद को बाहर निकालूँ  ……. उतनी ही ज्यादा दिखती मुझे  …… उनकी बेवफाई है ।

 

आज अपने इन दो क़दमों को ………नापती ही रह गई ………… मैं इस तन्हाई में   ,
उनके साथ निभाने उनकी वफाओं को    ……. मैं फिर से झुक गई हूँ देखो  …… उसी दस फ़ीट गहरी,लम्बी-काली खाई में ॥

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Dreams | husband | wife

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube