• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Saawan

Saawan

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Love | Rain

This Hindi poem highlights the Love of Monsoon in which the beloved was eager to get an intimacy with Her Lover in that rainy season and so She was calling Him from Her voice of heart.

beautiful-girl-rain-drops

Hindi Love Poem – Saawan

Photo credit: earl53 from morguefile.com

सावन में पुकारें तुम्हे  …………. आओ ना , आओ ना ,
बादल और बदरा बनके  ………. छाओ ना , छाओ ना ।

सावन में अक्सर होती हैं  ………. प्यार की मुलाकातें ,
दो तड़पते से दिलों की  ………. प्यार भरी बातें ।
सावन देखो इस साल  ………बहुत देर से आया है ,
मगर फिर भी प्रेमी दिलों को  …………. जोड़ने आया है ।

सावन में पुकारें तुम्हे  …………. आओ ना , आओ ना ,
बादल और बदरा बनके  ………. छाओ ना , छाओ ना ।

 

टप-टप सी सावन की बूँदें  ………. कानों में शोर सा करती हैं ,
तेरे क़दमों की आहट सुनने को  ……….बेताब सा करती हैं ।
तू दौड़ कर आ जा दिलबर  ……… मुझको गले से लगा ले  ,
इस साल इस सावन में  …………. अपना तन कर मेरे हवाले ।

सावन में पुकारें तुम्हे  …………. आओ ना , आओ ना ,
बादल और बदरा बनके  ………. छाओ ना , छाओ ना ।

ये सावन था बड़ा ही प्यासा ………. कब से बरसने को  ,
अपने संग सब प्रेमी दिलों के  ………. ताप हरने को ।
अब बरसा है जो जमके  ……… तो इसकी कदर करो ना  ,
मेरे प्यासे मन के  …………. सब सपने पूरे कर दो ना ।

सावन में पुकारें तुम्हे  …………. आओ ना , आओ ना ,
बादल और बदरा बनके  ………. छाओ ना , छाओ ना ।
अंग-अंग की गर्मी को चल  ………. इस सावन में आज बुझा लें ,
कभी भीग लें पानी में संग ………. कभी काँधों से सरका दें दुशाले  ।
ये सावन आज गवाही देगा ……… हम दोनों के अनोखे मिलन की  ,
जिसमे भीगे दिल कहेंगे  …………. अपनी कथाएँ बेशर्मी की ।

सावन में पुकारें तुम्हे  …………. आओ ना , आओ ना ,
बादल और बदरा बनके  ………. छाओ ना , छाओ ना ।

सूखा करके इस सावन को  ………. इस बार ना जाने दूँगी ,
तुम्हारे संग जीने की ख्वाइश में   ………. बादलों को मैं रोक लूँगी ।
वो बरसेगा फिर तब ही  ……… जब तुम आओगे मेरे द्वारे  ,
या बिन बरसे ही फट जाएगा  …………. जब भी हम साँसों में तुम्हे पुकारें ॥

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Love | Rain

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube