• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Mere Shehar Se Guzar Ke

Mere Shehar Se Guzar Ke

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag city | Love | meeting

This Hindi poem Highlights the scene of two distant Lovers in which the beloved is getting remorse of missing His Lover’s company when He came into Her city and went back without having a meet with Her.

lovers-sad-wait

Love Poem Hindi – Mere Shehar Se Guzar Ke
© Anand Vishnu Prakash, YourStoryClub.com

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर ,
मैं सोचती रही कि  ………पता नहीं  ………. कब बीत गई वो पहर ।

 

क्यूँ ना हवाएँ  ………. उस वक़्त  ………लेकर आईं उसकी महक ,
क्यूँ ना बादल ने गरज के  ………. कहा मुझसे  ………. कि चल तू बहक ?

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

उसके आने के  ………. एहसास से ही  ………दम ये निकल सा गया ,
कि क्या होता  ……….गर वो मुझे मिल जाता कहीं   ………. इस शहर में सुनने मेरी सदां ?

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

उसका वादा था  ………. कि वो चुपचाप से चला जाएगा ………बिन मिले ही मुझे ,
क्यों ना तोड़ा ………. उसने अपना वादा ……… जब दो दिल थे इतने मिले-घुले ?

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

क्या सच में ………. मेरे शहर में अब ………बसती नहीं हवाएँ प्यार की ,
या फिर सुनाई दी नहीं उसे  ………. मेरे संग बिताए ……… लम्हों की झंकार सी ?

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

यूँ तो मैंने भी ………. नहीं किया था उसे  ………इशारा कोई यहाँ आने का ,
फिर भी वो आकर के लौट गया  ………. दम घोंट  ……… अपने अरमानों का ।

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

शहरों की बात भी गर छोड़ दें  ………. तब भी मिलेंगे नहीं ……… हम उसे यहाँ ,
चाहे दिन में चाँद भी उगे  ………. या रात में   ……… ये सूरज हो जवाँ ।

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

मेरा शहर है बहुत प्यारा  ………. क्योंकि इसमें बसती हैं ……… हवाएँ वफाओं की ,
वो लौट भी गया तो क्या ………. मैंने दी हैं हमेशा उसे ……… दुआएँ सदाओं की ।

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

अगली बार मेरे शहर में ………. आना हो अगर ……… ओ बेरहम ,
तो अपने शहर की हवाओं का  ………. संदेशा भेज ……… करना मुझ पर थोड़ा करम ।

मेरे शहर से गुज़र के  …………. चला गया  ………. वो अपने शहर …………

 

मैं अपने शहर को ………. तेरी चाहत के रंग से ……… तब इतना भर दूँगी ,
कि जाते-जाते तुझे  ………. इस शहर में ही ……… थोड़ा बदनाम कर दूँगी ॥

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag city | Love | meeting

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube