• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Mujhko Maykhaane Ki Masti Mein

Mujhko Maykhaane Ki Masti Mein

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag alcohol | bar | husband | together

This Hindi poem highlights the desire of a beloved wife in which She too wanted to accompany in a bar room with Her husband as She thought that there was something lacking in her life which Her husband was trying to search there.

woman-blue-eyes-veil

Hindi Love Poem – Mujhko Maykhaane Ki Masti Mein
© Anand Vishnu Prakash, YourStoryClub.com

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग रँगने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

जिस मय को गले लगा  ……… तू समझता उसे अपनी दिलबर ,
उसी मय में मुझे समा  ………. और कह मैं हूँ तेरी सितमगर ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग जलने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

तेरा मयख़ाना मुझसे ……… हर बार दगा करे ,
मैं जब भी मचलना चाहूँ  ………. ये तब ही गिला करे ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग पिघलने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

तेरे पीने से गिला नहीं अब ……… खुद से मैं गिला करूँ  ,
कि क्यूँ ना जा सकी उस चौखट पे  ………. जिसे भरम कहूँ ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग चलने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

तेरे मयख़ाने में सरगम है ……… वहाँ है हरियाली ,
उसकी चौखट को जो है छू ले  ………. वो बन जाए किस्मत वाली ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग भिगो ले ना आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

तेरा मयख़ाने में हर बार जाना मुझे ……… अक्सर करता है परेशाँ ,
कि ऐसा क्या है वहाँ पर  ………. जो मैं नहीं दे सकती हूँ तुम्हे यहाँ ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग गिरने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

तेरा मयख़ाना गर है तेरी आज़ादी ……… तो मैं बाँध लूँ बेड़ी ,
कि मैं न पीकर वहाँ बहकूँगी   ………. चाहे तू समझ इसे एक पहेली ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग सँभलने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।

 

मैं बनना हरदम चाहूँ तेरी शराब ……… और तेरा एक मयख़ाना ,
जिसमे ख़तम ना हो कभी  ………. मेरे इश्क़ का अधूरा अफ़साना ।

मुझको मयख़ाने की मस्ती में  ………… अपने संग चढ़ने दे आज ,
जो कुछ है बाकी  …………. वो सब फिर से सँवरने दे आज ।।

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag alcohol | bar | husband | together

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube