• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Kabhi Dil Kahe

Kabhi Dil Kahe

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag heart | Love

Love Glass Heart with Red Pearls Beads

Hindi Love Poem – Kabhi Dil Kahe
Photo credit: Penywise from morguefile.com

कभी दिल कहे कि मैं जीऊँ  ………. तेरे बिन ,
कभी नज़र ……. तेरे दीदार की तड़प माँगे ।

कभी दिल कहे कि मैं पीऊँ  ………. तेरे बिन ,
कभी ये जाम ……. तेरे घूँट की तलब माँगे ।

कभी दिल कहे कि भुला दूँ   ………. अपनी मुलाक़ातें ,
कभी ये मिलन के तेरे संग बिताए ……. वो लम्हे माँगे ।

कभी दिल कहे कि रोक लूँ ………. खुद को ,
कभी ये मचलने की  …….  वो कसक माँगे ।

कभी दिल कहे कि तू है ……… एक सपना ,
कभी ये उस सपने को हक़ीक़त में बदलने की ……. दुआ माँगे ।

कभी दिल कहे तेरी बातों को  ……….  एक कोरा नशा  ,
कभी उस नशे में अपनी परछाई की ……. सूरत ताके ।

कभी दिल कहे तुझे ……… छलिया मैला  ,
कभी तेरी सच्चाई के दम पर   ……. अपनी कीमत आँकें ।

कभी दिल कहे ………. तुझे गरजता बादल ,
कभी ये तेरी बरसात में भीगने की ……. एक झड़ी माँगे ।

कभी दिल कहे कि तोड़ दूँ तुझसे ……… सारे रिश्ते-नाते ,
कभी ये तुझसे सारे रिश्ते-नाते निभाने की …….कसमें माँगे ।

कभी दिल कहे रुकने को यहीं  ……….  इस ज़मीं पर   ,
कभी ये भागने को तेरे संग कहीं ……. एक जगह तराशे  ।

कभी दिल कहे तेरे साथ को ………  एक पापी नगरी  ,
कभी ये उस नगरी की बादशाहत में तेरे संग मचले  ……. अरमानों को लाके ।

कभी दिल कहे तेरा साथ है  ……….  एक लहरों का तूफ़ाँ  ,
कभी ये उसमे डूबने को  ……. एक लहर माँगे  ।

कभी दिल कहे तुझे जाने को बार-बार  ………  दूर खुद से  ,
कभी ये तुझे पास आने को  ……. बार-बार पुकारे ।

कभी दिल कहे खुद को ……….  उलझा हुआ माँज़ा  ,
कभी ये सुलझी हुई डोर की एक पतंग  ……. बनके भागे   ।

कभी दिल कहे तुझे ………. निकम्मा – आवारा ,
कभी ये तेरी आवारगी में ……. खुद को आवारा बनाके भागे ।

कभी दिल कहे जीना आसान है बहुत  ………  तेरे बिन   ,
कभी ये तुझे हर पल अपनी साँसों में समाने की   ……. गुज़ारिश से नवाज़े  ।

कभी दिल कहे कि मैं जीऊँ  ………. तेरे बिन ,
कभी नज़र ……. तेरे दीदार की तड़प माँगे ।।

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag heart | Love

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube