• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Ek Ishaara To Kiya Hota Tune

Ek Ishaara To Kiya Hota Tune

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag message

woman-painting-graffiti

Hindi Poem – Ek Ishaara To Kiya Hota Tune
Photo credit: carygrant from morguefile.com

एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ,
एक सहारा तो दिया होता तूने ……. मेरा मन बनाने का ।

मुझे पता था कि तू है वहाँ …… मुझ पर नज़र रखे हुए ,
बस रोकता है खुद को तू ………. अपनी गरज का दम्भ लिए ,
एक बहाना तो दिया होता तूने ……… मुझे नज़दीक लाने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

मैं तेरे इशारे का इंतज़ार कर …… भेजती रही तुझे पैगाम ,
तूने हर पैगाम पर मोहर लगा कर अपनी ………. देखा सिर्फ उसमे मेरा नाम ,
एक फ़साना तो लिखा होता तूने ……… अपने संग मिलाने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

हर बार मुझसे इशारे की उम्मीद …… क्यूँ करता है तू दिलबर ,
मेरा इशारा होता है एक धीमी हँसी ………. तेरा इशारा होता एक खंज़र ,
एक खंज़र मोहब्बत का फेंका होता तूने ……… मेरा दम्भ मिटाने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

इशारे की पहल तुझसे हो …… ऐसी सोच थी मेरी ,
इशारे की पहल मुझसे हो ………. ऐसी सोच थी तेरी ,
उसी सोच को एक हक़ीक़त बनाया होता तूने ……… मुझे याद दिलाने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

मैंने तेरी हर हरकत पर …… बड़े गौर से अपनी नज़र रखी ,
तू देगा एक इशारा ………. इस सोच पर अपनी समझ रखी ,
एक बहाना तो दिया होता तूने ……… मुझे अकड़ दिखाने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

कश्मकश में इशारे की गति …… मंद पड़ गई ,
मद्धम-मद्धम सी वो होठों की हंसी ………. पल में मिट गई ,
एक नज़ारा तो दिया होता तूने ……… अपने बुलाने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

मैं चुपचाप से चली गई …… तेरा इशारा ना पा के वहाँ ,
मैं खुद को नज़रबंद कर गई ………. तेरे इशारे से होकर के ख़फ़ा ,
एक बुलावा तो दिया होता तूने ……… मेरे लौट आने का ,
एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ।

एक इशारा तो किया होता तूने …… अपने आने का ,
एक सहारा तो दिया होता तूने ……. मेरा मन बनाने का ।।
***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag message

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube