• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Dil~E~Naadaan

Dil~E~Naadaan

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag heart | mistake | shadow

In this Hindi poem a Lover is talking with his own heart and asking that is it his fault that he loves someone.

Love Glass Heart with Red Pearls Beads

Hindi Poem – Dil~E~Naadaan
Photo credit: Penywise from morguefile.com

दिल~ए~ नादान …..मेरी खता क्या है ,
मुझे तेरी कसम …….हुआ क्या है ?

दिल~ए~ नादान …..मैं तड़पूं उसके लिए ,
ना जाने मेरी तड़प की ….वजह क्या है ?

दिल~ए~ नादान …..वो मेरी चाहत है ,
ऐसी चाहत की फिर …..सज़ा क्या है ?

दिल~ए~ नादान …..वो मेरा लखते जिगर ,
इस जिगर में उसके लिए …….वो दुआ क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मैंने उसके कदमो तले ,
अपने कदमो से …..बिखेरा क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मेरी अधूरी ख्वाइश ,
हर ख्वाइश में देख …….छुपा क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मुझे छुपने दे यहीं ,
हाँ उसके सीने में …….वो जगह क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……उसके साए के तले ,
मेरे साए में दिखता ……वो तूफाँ क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मेरे जिस्म की गर्मी ,
सोने ना दे मुझे …….इसमें वो धुआँ क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……वो आकर मुझसे कह दे ,
हाँ मैं करार तेरा ……..तो बुरा क्या है ?

दिल ~ए~ नादान …..मुझे बहकने दे ,
उसकी बातों में …..वो नशा क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मैं जब अपनी साँसे गिनूँ ,
उसकी साँसों से जुड़ी ……. वो हवा क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मुझे सुकून मिले ,
उसकी हँसी में …….वो दवा क्या है ?

दिल ~ए~ नादान …..मैं एक बहाना बनके ,
उसके साथ जीऊँ तो …..वो फ़साना क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……उसे बुलाने दे मुझे ,
हर आवाज़ में उसकी ……. वो तराना क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……वो मेरी महफ़िल का कहर ,
हर नए जाम में …….वो ज़हर क्या है ?

दिल ~ए~ नादान …..मुझे रु~ब~रु की तलब ,
उसके दीदार में ……ये “दीवाना” क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……मैं हूँ फूलों का भँवरा ,
मगर उस फूल में …..वो महक क्या है ?

दिल ~ए~ नादान ……उसे मिला दे मुझसे ,
हर मिलन की चाहत में ……..वो कशिश क्या है ?

दिल ~ए~ नादान …..कभी जब मैं आँखें मूँद …….साँसे तोडूँ ,
मेरा सर उसकी बाहों में झूले …….ऐसी एक इल्तजा है ।

दिल ~ए~ नादान ……मेरी खता क्या है ,
मैंने दिल उसको दिया ……इसमें बुरा क्या है ?

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag heart | mistake | shadow

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube