• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Testimonials

Your Story Club

Read, Write & Publish Short Stories

  • Read All
  • Editor’s Choice
  • Story Archive
  • Discussion
You are here: Home / Hindi / Chal Ek Kahaani Banke

Chal Ek Kahaani Banke

Published by praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Love | reader | relation | story

hands-hold-rings

Hindi Love Poem – Chal Ek Kahaani Banke
Photo credit: earl53 from morguefile.com

चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ,
तू शब्द बने ……. मैं मात्रा उसकी ,
तू पात्र बने …… मैं संवाद उनके ,
तू गर आरम्भ हो ……. तो मैं एक अंत उसका ,
बस हो मगर उसमे …… सिर्फ हम दोनों का किस्सा ,
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।

उस कहानी में हो …… अपने मिलन की सच्चाई ,
और झूठी-सच्ची ……. कुछ अपनी रुस्वाई ,
थोड़ी पिछले जनम की …… गहरी बातें ,
थोड़ी इस जनम की ……. रूमानी रातें ,
जिसमे बसता हो …… सिर्फ हम दोनों की आँखों का सपना ,
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।

कहानियाँ अक्सर लोग …… दिलचस्पी से पढ़ते ,
गर होते हैं उनमें ……. कुछ गहरे राज़ दिल के ,
अपनी कहानी में छिपा हो …… एक ऐसा राज़ गहरा ,
जिसमे लगा हो ……. सात तालों का पहरा ,
जुड़ते हो जहाँ …… सिर्फ हम दोनों के रिश्ते घनेरे ,
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।

तू मेरी कहानी का …… राजा कहलाए ,
मैं उस कहानी की ……. रानी बनूँगी ,
सारी हुकूमत तब …… हम दोनों की होगी ,
जीते जी हम दोनों को …….ये दुनिया पढ़ेगी ,
लिखे जाएँगे तब …… सिर्फ हम दोनों के नामो के अक्षर सुनहरे ,
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।

उस कहानी का अंत हो …… इतना नशीला ,
कि हर पढ़ने वाला ……. बने और रँगीला ,
हर कोई उसकी …… हक़ीक़त को माँगे ,
उस कहानी के पात्रों से ……. मिलने की ठाने ,
और तब हम दें …… सबको एक सन्देश सुरीला ,
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।

हम दोनों की कहानी …… सौ सालों तक जिए ,
अपने अधूरे मिलन का किस्सा ……. रोज़ पूरा करे ,
कोई समझ ना सके …… उस कहानी की गहराई ,
जिसमे तुम थे , मैं थी ……. और थी शब्दों की लिखाई ,
ऐसी कहानी को तब …… क्या नाम देंगे ये दुनियावाले ?
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।

मैंने नाम दिया …… उस कहानी को ” एक एहसास ” ,
जिसमे तुम थे , मैं थी ……. और थी एक मिलने की आस ,
वो आस कभी भी …… पूरी ना हुई ,
वो प्यास सालों तक ……. यूँ ही अधूरी ही रही ,
मगर फिर भी जिया उसमे …… एहसासों का रिश्ता हमारा ,
चल एक कहानी बनके …… छप जाएँ यहाँ हम दोनों ।।

***

Read more like this: by Author praveen gola in category Hindi | Hindi Poetry | Poetry with tag Love | reader | relation | story

Story Categories

  • Book Review
  • Childhood and Kids
  • Editor's Choice
  • Editorial
  • Family
  • Featured Stories
  • Friends
  • Funny and Hilarious
  • Hindi
  • Inspirational
  • Kids' Bedtime
  • Love and Romance
  • Paranormal Experience
  • Poetry
  • School and College
  • Science Fiction
  • Social and Moral
  • Suspense and Thriller
  • Travel

Author’s Area

  • Where is dashboard?
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Contact Us

How To

  • Write short story
  • Change name
  • Change password
  • Add profile image

Story Contests

  • Love Letter Contest
  • Creative Writing
  • Story from Picture
  • Love Story Contest

Featured

  • Featured Stories
  • Editor’s Choice
  • Selected Stories
  • Kids’ Bedtime

Hindi

  • Hindi Story
  • Hindi Poetry
  • Hindi Article
  • Write in Hindi

Contact Us

admin AT yourstoryclub DOT com

Facebook | Twitter | Tumblr | Linkedin | Youtube